
हरि न्यूज
नजीबाबाद।भारतीय जनता पार्टी के नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,राजस्थान और हिमाचल के पूर्व महामहिम राज्यपाल रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह के जन्म दिवस पर चेयरपर्सन किसान सहकारी समिति सनोज देवी के न्यू लक्ष्मी नगर आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि स्व कल्याण सिंह अपने लंबे राजनीतिक जीवन में हमेशा सुर्खियों में रहे वे राजस्थान और हिमाचल के राज्यपाल रहे राज्यपाल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी सितंबर 2019 में लखनऊ लौटकर भारतीय जनता पार्टी में फिर से शामिल हो गए अलीगढ़ जिले के मंडोली ग्राम में श्री तेजपाल सिंह लोधी एवं श्रीमती सीता देवी के घर 5 जनवरी 1932 को जन्मे श्री कल्याण सिंह ने स्नातक तथा साहित्य रत्न एलटी की शिक्षा प्राप्त की शुरुआती दौर में अपने गृह क्षेत्र में अध्यापक बने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर स्व कल्याण सिंह ने समाज सेवा के क्षेत्र में कदम रखा और इसके बाद जन संघ की राजनीति में सक्रिय हुए वह पहली बार 1967 में जनसंघ टिकट पर अलीगढ़ जिले की अतरौली सीट से विधानसभा सदस्य चुने गए इसके बाद 2002 तक लगातार 10 बार विधायक बने इमरजेंसी के दौरान 20 माह जेल में रहे फिर राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रूप से भूमिका निभाई आपातकाल में 20 माह की जेल काटकर कल्याण सिंह 1977 में मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के नेतृत्व में बनी जनता पार्टी के सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के नायक के रूप में उभरे 1991 उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया पहली बार भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार जून 1991 में बनी उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के रूप में शपथ ली 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या बाबरी विध्वंस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए अफसर को सही काम करने की छूट दी, नकल विहीन परीक्षा करना बड़ी उपलब्धि रही, स्वच्छ शासन चलाने में आज भी स्व कल्याण सिंह जी को याद किया जाता है उनके जन्म दिवस पर हम सब कार्य कर्ता उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं इस अवसर पर चौधरी ईशम सिंह,एड विनय भारद्वाज,डा रितेश सैन, सुमित कुमार,अभय प्रताप सिंह,युवी चौधरी,आदि ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
