मानव सेवा ही सच्ची नारायण सेवा:महंत राजेद्रानंद महाराज

उत्तराखंड हरिद्वार

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री बिश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत राजेंद्रानंद जी महाराज  का विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के पदाधिकारियों ने रुद्राक्ष माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर महंत राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है हमें जीवन में मानव जीवन को महत्व देना चाहिए और अपने द्वारा मानव जीवन का कल्याण करना चाहिए मानव जीवन के कल्याण से ही सच्ची ईश्वर पूजा मानी जाती है।उन्होंने कहा की आत्मा सो परमात्मा,परमात्मा सो परम गति हमें अपने धन बल कर्म से मनुष्यो की सेवा करनी चाहिए तभी हमारे जीवन का जीना सार्थक माना जाता है,उन्होंने कहा कि निर्बल निर्धन व्यक्तियों की सेवा करने से भगवान भी प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख शांति समृद्धि प्रदान कर जीवन का कल्याण करते हैं।उन्होंने श्रद्धालु भक्तों से कहा कि भगवान को प्रसन्न करने के लिए अच्छे मन वचन कर्म से गौ गंगा गीता गुरु और मनुष्यो की सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम  गोस्वामी समाज के पदाधिकारियो में डॉ  अशोक गिरि ,शत्रुघ्न गिरि, प्रमोद गिरि, शिवम गिरि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *