
हरि न्यूज
शामली/हरिद्वार।जूना अखाड़ा के महामंत्री एवं 850वर्ष प्राचीन सिद्ध पीठ गुलज़ारी शिव मंदिर शामली उत्तर प्रदेश के परमाध्यक्ष श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि महाराज जूना अखाड़ा एवं सनातन धर्म संस्कृति को समर्पित भाव से अग्रसर करने में रात दिन लगे हैं,श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि महाराज बड़े सरल, सहज, मृदुभाषी, मिलनसार कुशल व्यवहार के धनी महाराजश्री हैं।

श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि महाराज ने बताया कि सनातन धर्म संस्कृति और जूना अखाड़ा की परम्पराओं को निरंतर संकल्पित भाव देश ओर समाज में बढ़ाने का काम वे जीवन पर्यंत करते रहेंगे।उन्होंने बताया कि संतो का जीवन देश ओर समाज के कल्याण के लिए होता है, संतो का कर्म है समाज को धर्म के मार्ग पर चलाकर नई ऊर्जा प्रदान करना,सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की युवा पीढ़ी को सत्य और धर्म संस्कृति का मार्ग बताकर जागरूक करना है।उन्होंने कहा कि संतो महंतो ने सनातन धर्म संस्कृति और देश की आन बान शान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बली देकर रक्षा की है और युवा पीढ़ी को सनातन धर्म संस्कृति और देश की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए।हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी देने चाहिए अगर शिक्षा के साथ सनातन संस्कार बच्चों को नहीं दिए जाएंगे तो वो माता पिता परिवार गुरु धर्म संस्कृति के मार्ग से भटक जायेगे इसलिए हमें अपने बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ साथ सनातन धर्म संस्कृति के संस्कारों को भी देना चाहिए।

