छठ पर्व के उपलक्ष्य में पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

Uncategorized

हरि न्यूज

हरिद्वार। पूर्वांचल समाज के लोगो ने छठ पूजा के उपलक्ष्य में विष्णु लोक कॉलोनी से प्रेमनगर आश्रम तक कलश यात्रा निकाली।‌
आपको बता दे पूर्वांचल के लोग छठ पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाते है। ये छठ पर्व चार दिन का होता है। जिसमे पहले दिन नहाय-खाय होता है और इसी के साथ व्रत शुरू होता है। इसी छठ पर्व के उपलक्ष्य में विष्णु लोक कॉलोनी में रहने वाली पूर्वांचल समाज की रेखा गुप्ता के तत्वावधान में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे यू पी, बिहार के लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा की शुभारंभ का रिबन काटने के लिए पूर्वांचल के जाने माने नेता वाले प्रशांत राय ने रिबन काटकर किया। इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने कलश उठाकर प्रेमनगर आश्रम तक यात्रा निकाली।‌ कलश यात्रा में किरण सिंह, रेखा गुप्ता, विमला पांडे, रीना देवी , शांति , पूनम ,नीलम, रानी , वर्षा , भावना , नीलिमा , अंजलि , रेखा , मिना व अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *